image-900-600

आपका स्वागत है।

मिरेकल फल की इस वैबसाइट, पर आपका हार्दिक स्वागत है। आपका यहाँ होना, इस बात का संकेत है कि आपके जीवन में एक अच्छा परिवर्तन होने वाला है। जीवन की दिशा बदलने वाली है। परिस्थितियाँ सामान्य से बेहतर होने वाली हैं।

अब तक आपने जो स्वप्न देखे थे और वह पूरे नहीं हो पाए थे, उनके पूरे होने का समय आ गया है।

विश्वास मानिए, अब तक आपको जो असम्भव प्रतीत होता था वह सम्भव होने जा रहा है। आप अपने स्वप्न से कुछ माउस क्लिक की दूरी पर हैं। अपनी किसी इच्छा को पूर्ण करने के लिए नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।

2

एक बड़ा प्रश्न

आप पूछ सकते हैं कि क्या यहाँ आने मात्र से परिस्थितियाँ बदल जायेंगी?
नहीं ऐसा कदापि नहीं होगा। प्रकृति का यह नियम है कि कोई भी काम अपने आप नहीं होता है। उसे करने के लिए कोई प्रयत्न या परिवर्तन करना ही होता है। महान दार्शनिक न्यूटन का प्रथम नियम कहता है कि:

“Things do not change what they are doing on their own. They need a push or a pull to make them change.” — Newton’s First Law


लोगों के जीवन में परिवर्तन लाने के लिए हम काम करते हैं। हमने बहुतों के लिए काम किया है। हम आपके लिए भी निःशुल्क काम करेंगे। हमसे सम्पर्क करें, नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।


मिरेकल फल का मूल आधार - विज्ञान


5

मिरेकल फल, एक विज्ञान आधारित विधा है। इस विधा का मूल दर्शन यह है कि ब्रह्मांड में व्याप्त हर वस्तु एक निश्चित व्यवस्था, लय और ऊर्जा से जुड़ी होती है। अंक इस व्यवस्था को समझने का एक प्रतीकात्मक माध्यम बन सकते हैं। इस दृष्टिकोण के अनुसार, मनुष्य का जन्म, उसका नाम और उसके जीवन की विभिन्न घटनाएँ केवल संयोग नहीं, बल्कि कुछ गहरे प्रतिरूपों और संबंधों की अभिव्यक्ति होती हैं।

यह विधा इन्हीं प्रतिरूपों के माध्यम से व्यक्ति के स्वभाव, अंतर्निहित क्षमताओं, जीवन की चुनौतियों और संभावनाओं की गहराई में उतरती है और उनमें छिपे व्यक्तिगत रहस्यों का पता लगाती है । इसका उद्देश्य केवल भविष्य जानना नहीं, बल्कि उनमे व्याप्त गड़बड़ियों का पता लगाना और उन्हें ठीक करना है, जिससे कि जीवन को दुःख से सुख की ओर, विपन्नता से सम्पन्नता की ओर, अभाव से प्रचुरता की ओर एवं अशांति से शांति की ओर मोड़ा जा सके।

इस विधा के दर्शन में यह विचार भी महत्त्वपूर्ण है कि प्रत्येक व्यक्ति की जीवन-यात्रा विशिष्ट होती है। हर व्यक्ति दूसरे से अलग होता है और उसके अनुभवों के पीछे कुछ ऐसे संकेत छिपे हो सकते हैं, जिन्हें सामान्य दृष्टि से समझना कठिन होता है। अंकों को इन संकेतों की व्याख्या करने वाली एक प्रतीकात्मक भाषा के रूप में देखा जाता है। इस परंपरा में यह विश्वास किया जाता है कि व्यक्ति अपने जन्म और नाम से संबंधित अंकों के अर्थ को समझकर अपनी प्रवृत्तियों, इच्छाओं, सामर्थ्य और सीमाओं पर गहराई से विचार कर सकता है।

इस विधा का मुख्य पक्ष जीवन में संतुलन और सामंजस्य की खोज है। जिस प्रकार प्रकृति में दिन-रात, ऋतुओं और विभिन्न प्राकृतिक प्रक्रियाओं का अपना क्रम होता है, उसी प्रकार जीवन की घटनाओं और अनुभवों का भी होता है । हमारा मानना है कि इस दृष्टिकोण से व्यक्ति अपने जीवन के विभिन्न चरणों को अधिक सजगता से देख सकता है और अपने अनुभवों से सीखने का प्रयास कर सकता है। हालाँकि, इसका अर्थ यह नहीं है कि जीवन की प्रत्येक घटना पहले से निर्धारित है या मनुष्य अपने भाग्य को बदल नहीं सकता। इसके विपरीत, अंक ज्योतिष की अनेक व्याख्याएँ व्यक्ति को अपने विचारों, व्यवहार और निर्णयों के प्रति अधिक जागरूक होने के लिए प्रेरित करती हैं।

यदि आप उपरोक्त दर्शन को मानते हैं और अपने जीवन की लय बदलना चाहते हैं तो माउस को नीचे दिये गए बटन पर क्लिक करें।


प्रकृति का रहस्य


image-700-450

प्रकृति के विज्ञान का मूल आधार उसके अदृश्य कम्पन होते हैं। इस जगत की हर दृश्य एवं अदृश्य वस्तु का अपना एक कम्पन होता है। यह कम्पन न तो हमें दिखाई देते हैं, और न ही सुनाई देते हैं। लेकिन अपने आस-पास की वस्तुओं और लोगों को निरन्तर प्रभावित करते रहते हैं। उनका यह प्रभाव हमारे लिए अनुकूल भी हो सकता है और प्रतिकूल भी।

यह ठीक उसी प्रकार है, जैसे कोई फूल हमें दिखता तो है लेकिन उसकी सुगन्ध नहीं दिखती, फिर भी वह निरन्तर हमें आकर्षित या प्रतिकर्षित करती रहती है।

ध्यान दें कि हमारी व्यक्तिगत चीजें जैसे हमारे मकान, हमारे औफिस और हमारे नाम आदि के भी कम्पन होते हैं । यदि यह कम्पन हमारे कम्पनों से मेल खाते हैं तो सब वस्तुएं हमारे सहायक बनकर हमारे हित में काम करते हैं। वह उपयोगी परिस्थितियाँ बनाते हैं और हमारी इच्छाओं को फलीभूत करते हैं।

इसके विपरीत यदि हमारी चीजों के कम्पन हमारे स्वयं के कम्पनों से मेल नहीं खाते तो विपरीत परिस्थितियाँ उत्पन्न होती है और हमारे कार्य सिद्ध नहीं होते। हम निराश होने लगते हैं और धीरे-धीरे हताश भी हो जाते हैं। जीवन से हताशा को दूर करने के लिए माउस को नीचे दिए बटन पर क्लिक करें।


संस्थापक से मिलें

आइये मिरेकल फल के संस्थापक, दूरदर्शी, श्री पी. एल. सुलाखे जी से मिलते हैं। दूसरों की सहायता करने, उन्हें अवसाद भरे असंतुष्ट जीवन से बाहर निकाल कर आत्मसम्मान, संतोष और खुशियों भरा जीवन देने के उद्देश्य से, उन्होंने मिरेकल फल की स्थापना की है । अब उनका यह उद्देश्य, उनका जुनून बन गया है।
उन्होंने अपने ज्ञान, अनुभव और अपनी संवेदनाओ को मानवता के उद्धार को समर्पित कर दिया है।

वह चाहते हैं कि हर व्यक्तियों को सशक्त बनाया जा सके और हर समुदाय को ऊंचा उठाया जा सके।

मानव सेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए उनकी निष्ठा ने इस संगठन को एक आशा और समर्थन का प्रतीक बना दिया है, जो इस पृथ्वी को रहने के लिए एक बेहतर स्थान बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

सुलाखे जी ने हज़ारों लोगों को राह दिखाई है, उन्हें उनकी मेहनत का उचित फल दिलवाया है। वह आपके उत्थान के लिए भी काम कर रहे हैं। माउस को नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें और उनसे संपर्क करें।

"
मेरा ज्ञान, अनुभव, संवेदनाएं और सारे प्रयास मानवता के लिए समर्पित हैं । मैं इसी दिशा, में दिन रात अग्रसर हूँ । मैं चाहता हूँ कि आप भी मेरे साथ चलें।
"

पी. एल. सुलाखे

sul-modifiedjpg

संपर्क करने पर क्या होगा?

4

अब सबसे बड़ा प्रश्न यह उठता है कि सम्पर्क करने से क्या होगा और कौन क्या करेगा?
आपकी जानकारी प्राप्त होने के बाद श्री पी. एल. सुलाखे जी आपके और आपके नाम के मौलिक कम्पनों को भली-भाँति समझेंगे और तालमेली गणनाएं करेंगे।
गणनाओं के परिणाम स्वरूप दो प्रकार की परिस्थितियाँ हो सकती हैं।

  1. दोनों कम्पनों के बीच पहले से ही अच्छा तालमेल हो। ऐसी परिस्थिति में हम आपको उसकी पूरी रिर्पोट देंगे और आपको आपकी सफलता के लिए अनेकों सलाह भी देंगे।
  2. यदि दोनों कम्पनों के बीच अच्छा तालमेल नहीं मिला तो हम नाम में कुछ अन्य अक्षरों एवं व्यंजनों का समायोजन करके कम्पनों को ठीक करेंगे और उसकी पूरी रिर्पोट आपको देंगे।

        दो मुख्य बातेंः

        (i) यह सेवा पूर्णतयः निःशुल्क है।

       (ii) आपकी रिर्पोट आपको आपके ईमेल अथवा व्हाट्सप पर प्राप्त करायी जायेगी।

ध्यान दें कि अपने फोन नम्बर एवं ईमेल एड्रेस, श्री पी. एल. सुलाखे जी को उपलब्ध कराने का कार्य आपको ही करना है।

अपना संक्षिप्त परिचय दीजिए

निम्नलिखित जानकारी के द्वारा हम आपके मौलिक कम्पनों का आपके नाम के साथ ताल मेल बैठाएंगे


आपका पूरा नाम
जन्मतिथि
मोबाइल नंबर
ईमेल एड्रेस
आप क्या प्राप्त करना चाहते हैं ?